बाबा साहब की जन्म जयंती पर

विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने किया मालापर्ण

गौरव टांकवाल पिपलौदा। नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई । बाबा साहेब के स्टैचू पर विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम रविदास समाज द्वारा बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित की गई। तत्पश्चात कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पवन पटवा, गणेश मालवीय, अंबाराम बोस, विजेंद सिंह राठौर के नेतृत्व में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद भीम आर्मी के राकेश गोसर, जुझार बोस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भीम सैनीको द्वारा बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर रमेशचंद्र रेदास, प्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह राठौर, गुलाम फरीदुद्दीन कुरैशी, राधेश्याम जाजोरिया, जुझार बोस, संजय परिहार, राकेश गोसर, बालाराम बोस, कन्हैयालाल बोस, आशीष गुजराती, योगेंद्र वाघेला, अमरुलाल सोलंकी, संजय बोस, वजेराम बोस , तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंबाराम बोस द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश यादव द्वारा किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat