
ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – शाहपुर में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई सोमवार को सुबह से ही युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था नगर के अलग-अलग इलाकों से शोभायात्रा निकाली गई हाथों में झंडा उठाए संविधान निर्माता को चाहने वाले युवाओं का हुजुम नगर भर में दिखा डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके एक रथ पर अंबेडकर के स्वरूप को बैठाया गया लोगों ने बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान विधायक अर्चना चिटनिस, नगर परिषद अध्यक्षा साधना वीरेंद्र तिवारी, नगर परिषद अधिकारी दिलीप चौहान सहित बड़ी संख्या में शोभायात्रा में लोग शामिल रहे