युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण, सृजन बालिकाओं को मिलेगा डिजिटल सशक्तिकरण का अवसर,बड़वानी पुलिस अधीक्षक का प्रेरणादायक कदम

राजेश नाहर
बड़वानी
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने एक अभिनव पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि “पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें सशक्त बनाना भी है

पुलिस अधीक्षक डावर के निर्देशन में आदिवासी और आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन और फिजिकल ट्रेनिंग दोनों शामिल होंगे। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी प्रतिभाशाली युवा अपने सपनों से वंचित न रह जाए।

शाला त्यागी बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास

एसपी डावर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाला त्यागी (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालयों में भर्ती कराया जाए, ताकि वे फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

सृजन बालिकाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त किया जाएगा।दिशा लर्निंग सेंटर द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाए यह पहल बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और तकनीकी कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आगामी अवकाश कालीन दिनों में पुलिस समर कैंप आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है, जिसमें बच्चों और युवाओं को रचनात्मक, प्रेरणादायक और खेल-कूद संबंधी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा, सृजन बालिका कार्यक्रम जैसे विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों में विशेष रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महिला सेल डीएसपी महेश सुनैया, आरआई चेतन बघेल, सुबेदार श्रीमती उषा सिसोदिया, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुनिता मुजाल्दा, यातायात प्रभारी विनोद बघेल, साइबर एक्सपर्ट रितेश खत्री, महिला डेस्क प्रभारी एस आई श्रीमती ललीता चौहान, एसआई शीला सोलंकी, एएसआई रेखा यादव तथा काउंसलर श्रीमती अनिता चोयल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
बड़वानी पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर की यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, युवाओं को अवसर प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है

jtvbharat
Author: jtvbharat