नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा पर जमकर बोला हमला,

बोले, भाजपा और उनकी सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, पूरी कांग्रेस पार्टी सोनिया जी और राहुल जी के साथ खड़ी है: उमंग सिंघार

भोपाल: 16.04.2025

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा देश में विपक्ष की आवाज को खत्म करना चाहती है। इसी के तहत नेशनल हेराल्ड की फ़ायल खोली गई और सोनिया जी, राहुल जी की जांच जो खत्म हो चुकी थी उसको खोला गया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है।

उमंग सिंघार ने कहा कि दरअसल कांग्रेस ने इलेक्टोरल बांड का मुद्दा उठाया, भाजपा ने इसके जरिये हजारों करोड़ का अवैध चंदा लिया क्या ये करप्शन नहीं है ? भाजपा ने करप्शन को भी देश में लीगल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ED और IT जैसी एजेंसियों के जरिये कंपनियों पर भी दबाव बनाती है और चंदा लेती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी सौरभ शर्मा का मामला हुआ जिसमें लोकायुक्त ने चार्जशीट फ़ायल नहीं कि और उसे जमानत मिल गयी।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि भाजपा खुद के घोटालों पर कभी जांच नहीं कराती। प्रदेश में जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ, परिवहन घोटाला हुआ और नर्सिंग जैसे घोटाले हुए लेकिन भाजपा की सरकार अपने ही मंत्रियों बचा रही है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ सोनिया जी और राहुल जी के साथ खड़ी है। भाजपा के हथकंडों से कांग्रेस पार्टी डरेगी नहीं और जनहित के मुद्दे उठाती रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि अब जरूरत है कि इसपर चर्चा हो कि कैसे भाजपा देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। मेरी मांग है कि जल्द से जल्द सोनिया जी और राहुल जी पर लगा केस वापस होना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र बचेगा तो हम और आप बचेंगे।

jtvbharat
Author: jtvbharat