
संघर्ष से सिद्धि की खास खबर
उज्जैन:प्रदेश के सभी समाचार प्रकाशन करने वाले सम्माननीय प्रधान संपादक से निवेदन है कि आज के दौर में दैनिक ,साप्ताहिक ओर मासिक समाचार पत्र पत्रिकाओं का किस प्रकार से प्रकाशन किया जा रहा वह भी सरकार के तमाम प्रतिबंधों ओर सोशल मीडिया की प्रतिस्पर्धा के बीच इसको आप सभी समझ सकते हो एक फ्राड करने वाला ओर अवसर वादी पत्रकार नहीं समझ सकता है।
आज कोई भी समाचार पत्र हो उससे ऐसे लोग जुड़कर जिस प्रकार एक ठग विश्वास अर्जित कर फिर ठगी करता उसी प्रकार से कतिपय ठगी पत्रकार विज्ञापन प्रकाशित करवाकर करने लगे ओर एक समाचार पत्र का पैसा डुबोकर दूसरे समाचार पत्र में ज्वाइनिंग लेते है ऐसा देखकर ही मन में पीड़ा हुई ओर यह खबर बनाकर प्रकाशित कर रहा है।
ऐसे ठग ओर अवसर वादी पत्रकार को सबक सिखाना भी जरूरी है ताकि भविष्य में किसी समाचार पत्र के साथ ठगी कर नुकसान न पहुंचाएं उसके लिए जो भी उतरकर बनकर आपके दैनिक,साप्ताहिक, मासिक समाचार पत्र पत्रिका से जुड़ने हेतु संपर्क करे उससे पहले वह किस समाचार पत्र पत्रिका चैनल में कार्य कर चुका जानकारी के ओर वह पहली बार पत्रकारिता से जुड़ना चाहता हो तो उससे शपथ पत्र ले की वह पहली बार आपके समाचार पत्र से जुड़ने का इच्छुक है और उसने पहले किसी समाचार पत्र पत्रिका में कार्य नहीं किया है अगर ऐसा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जावे।
इससे फर्जी ठग ओर अवसर वादी पत्रकार से आपके समाचार पत्र पत्रिका से निजात मिलेगी वहीं ठगी करने वाले कतिपय फर्जी पत्रकारों की अन्य समाचार पत्र पत्रिका में जुड़कर ठगी कर राशि हड़प करने का मौका नहीं मिलेगा और हमारा नुकसान भी नहीं होगा। मेरा यह सुझाव ओर प्रस्ताव है फिर आपकी मर्जी इसको स्वीकार करे या न करे।