किसान बोर की परमिशन के लिए न हो परेशान

अब बोर खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध : एसडीएम

अजय बचले की रिपोर्ट

आमला। एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने अप्रेल को आमनागरिकों व किसानों से अपील की अब बोर अनुमति लेने परेशान न हो अब किसी को बोर खनन की अनुमति नही जाएगी इस लिए व्यर्थ अपना समय खराब न करे और परमिशन के लिए बैतूल आमला ऑफिसो के चककर न लगाए वही जिन लोगो को एक सप्ताह के भीतर अनुमति दी गई थी वह भी केंसिल कर दी गई है गोरतलब है की गर्मी के दिनों में संभावित जल संकट से निपटने के लिए बैतूल जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए जिले मे मानसून के आगमन तक बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान इस प्रतिबंध के तहत अब कोई भी व्यक्ति या संस्था को सक्षम प्राधिकरण की अनुमति नही दी जाएगी जिससे नया नलकूप (बोरवेल) नहीं खोद सकेगी, चाहे वह पेयजल के लिए हो या किसी अन्य उपयोग के लिए।

jtvbharat
Author: jtvbharat