
राजेश नाहर
खेतिया,,, खेतिया ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत पानसेमल की ग्राम पंचायत मलगांव का ग्राम है-मांजनी। ग्राम मंजनी क्षेत्र का एक ऐसा गांव जहां के नागरिक आज भी पीने के पानी, स्कूल आंगनबाड़ी , रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। स्वतंत्रता के 78 वर्षों बाद पहली बार कोई विधायक ग्राम मांजनी पहुंचा। क्षेत्र के विधायक श्याम बर्डे कल ग्रामीण क्षेत्र के प्रवास के दौरान अचानक ग्राम मांजनी पहुंचे, ग्रामीणों ने विधायक को अपने बीच देखा तो मन ही मन प्रसन्न दिखाई दिए ,विधायक बर्डे को टकटकी लगाए देखते रहे, विधायक को आए देख प्लास्टिक के पाल से बनी जगह पर खटिया लगाई विधायक को बैठाया ,विधायक ग्रामीणों से उनकी भाषा मे बातचीत करते रहे, ग्रामीणों के साथ ग्राम मांजनी घूम कर देखा तो पाया कि ना तो गांव में हैंडपंप है ना आंगनबाड़ी ना स्कूल,,,,
पानी की समस्या बहुत बड़ी दिखाई दी जहां ग्रामीण लगभग 2 किमी दूर से पानी लाते है,रोजगार के लिए कार्य बन्द पड़े है,जिससे ग्रामीण पलायन को मजबूर है, स्वतंत्रता के बाद पहली बार पहुंचे विधायक बर्डे को देखकर ग्रामीणों में उत्साह बना,ग्रमीणों को लिए सुविधा हो इसलिए विधायक श्याम बर्डे ने तत्काल जिला कलेक्टर सुश्री गुंजा सनोबर ,जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री व अन्य विभागों को फोन लगाकर फोन पर चर्चा कर तत्काल ग्राम मांजनी की मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 10 दिन के भीतर नलकूप खनन कर हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए ,जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी को जल संग्रहन हेतु तालाब बनाने व रोजगार मूलक कार्य शिघ्र प्रारम्भ करने हेतु कहा।जनपद पंचायत पानसेमल के कार्यपालन अधिकारी को माँजनी ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
यह पहला अवसर था जब स्वतंत्रता के बाद कोई विधायक इस ग्राम पहुंचा ।खेतिया क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलगांव का यह गांव है माँजनी,पंचायत के गांव दूर-दूर बसे हैं जिसमें जालीयापानी भी एक हिस्सा है जहां सिंचाई विभाग मप्र द्वार बनाया बड़ा बांध है जिसमे गाद भरने से जल संग्रहन की क्षमता बहुत कम हो गयी है।ग्राम मांजनी के ग्रामीण विधायक की ओर एक टक देखते ही रहे जब विधायक में ग्रामीणों से बात कर उनके लिए मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन से बात की तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई देने लगी ,इसी दौरान विधायक मांजनी को सड़क से जोड़ने के लिए बना रही देवगढ़ मांजनी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सड़क निर्माण में चल रही भारी अनियमितता को देखकर विधायक में तत्काल सड़क निर्माण के अधिकारियों को फोन लगाकर निर्माण स्थल पर उपस्थित होने के लिए कहा। वस्तु स्थिति यह है कि देवगढ़ से मंजनी को जोड़ने वाली सड़क पर मिट्टी की रेत से निर्माण कार्य चल रहा है ,पानी की तराई नही हो रही,स्तरहीन निर्माण सामग्री के उपयोग से हाथ लगाते ही निर्माण कार्य भरभराकर गिर रहा है,करोड़ो की लागत से हो रहे सड़क निर्माण मेंघटिया निर्माण सामग्री व स्तरहीन निर्माण के चलते विधायक बर्डे ने नाराजगी जताते हुए तत्काल अधिकारियों को बुलाया ।
ग्रामीण क्षेत्र का यह वह इलाका है जहां कोई जनप्रतिनिधि तो पहुंचता नहीं ऐसे में अधिकारी क्या पहुँचते होंगे??,इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी,ग्राम व ग्रामीणो के विकास की अपनी प्रतिबद्धता के चलते जब विधायक बर्डे पहुंचे तो ग्राम की वस्तु स्थिति व चल रहे घटिया निर्माण की पोल सामने आ गयी, ग्राम माँजनी पानसेमल विधानसभा क्षेत्र का सीमापवर्ती ग्राम है जिसकी सीमा बड़वानी विधानसभा क्षेत्र को लगती ।बड़वानी जिले का यह दूरस्त ग्राम मूलभूत सुविधाओं से वंचित जिसको लेकर विधायक बर्डे की पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक बर्डे का कहना है कि ग्रामीणों के लिए सुविधाएं मिले इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर है, में ग्राम मांजनी पहुंचा देवगढ़ से मांजनी सड़क का निर्माण घटिया किस्म से किया जा रहा है जिसमें मिट्टी की रेत व बगैर कोई मापदंड के कार्य होता दिखाई दे रहा है जिसकी जानकारी व शिकायत मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को की गई ग्रामीणों के लिए मिलने वाली सुविधाओं में कोई कसर नहीं रखी जाएगी,निर्माण कार्य का स्तर ठीक होना चाहिये,,स्तरहीन होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने से भी हम हिचकिचाएंगे नहीं। विधायक बर्डे के प्रवास के दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस जनपद प्रतिनिधि पंडित माली, विजय चौधरी,बालकृष्ण पाटिल, सहित अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।
खेतिया से राजेश नाहर