विशाल कलश से शोभायमान हुआ महावीर मंदिर

खरगोन….मनोज मालविया….
खरगोन पोस्ट आफिस चौराहा स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के विहार के बाद नगर की जैन समाज सूनापन महसूस कर रहा हैं।नगर के बीचों बीच स्थित महावीर मंदिर श्वेत मकराना मार्बल से निर्मित होने से सबको आकर्षित कर रहा हैं ,मंदिर जी में प्रतिमा स्थापना के बाद ध्वजदण्ड व कलश स्थापना की गई हैं ।कलश लगने के बाद मंदिर जी की पूर्णता हुई हैं । कलश स्थापन कर्ता सुनील रामनारायण जैन (तुलसी साड़ी) ने कहा कि उक्त मंदिर अस्सी वर्ष प्राचीन है। मेरे परिवार में दादाजी ,पिताजी, मैं व मेरे बच्चे प्रतिदिन मंदिर के दर्शन कर पुण्यलाभ लिया जाता हैं। वेदी प्रतिष्ठा समिति पदाधिकारियों ने सबका आभार व्यक्त किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat