,अठाना के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजन

गोपाल नरवाडिया

अठाना ! सीएम राइज़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाना के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने गंभीरी नदी के घाटों की सफाई एवं नदी की सफाई का अभियान आयोजित किया साथ ही छात्राओं ने घाटों पर जल संवर्धन के जागरूकता वाले नारे एवं रंग बिरंगी रंगोली बनाकर जल है तो कल है यह नारा बुलंद किया और जल संवर्धन का संदेश समाज एवं नगर की जनता को दिया
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का नेतृत्व संकुल के प्राचार्य एवं विद्यालय प्राचार्य धर्मेश दुबे वरिष्ठ अध्यापक श्री मुकेश जोशी ने किया एवं अन्य समस्त अध्यापक गणों का सराहनीय सहयोग रहा
संस्था प्राचार्य धर्मेश दुबे ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक जारी रहेगा
इस अवधि में जल संवर्धन जागरूकता के और भी अभियान अलग-अलग
दिवस में आयोजित किए जाएंगे

jtvbharat
Author: jtvbharat