ग्राम पंचायत उदयगढ़ में पीएम आवास योजना में बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही है

भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्यवाही कब होगी
गुमान सिंह भूरिया
उदयगढ़:- अलीराजपुर जिले की ग्राम पंचायत उदयगढ़ आजकल भ्रष्टाचार के लिए काफी सुर्खियों में बनी हुई है अब पीएम आवास योजना में बड़ी गड़बड़ियां पर गड़बड़ियां सामने आ रही है। ग्राम पंचायत उदयगढ़ का एक और मामला इस तरह आया है कि गमरिया पिता दीतीया के नाम से वर्ष 2018-19 में एक आवास स्वीकृत किया गया था किंतु उक्त व्यक्ति की मृत्यु दिनांक 5/4/2020 को हुई थी उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत रोजगार सहायक और कुछ जनपद के कर्मचारीगण की मिली भगत से फर्जी रूप से जीवित व्यक्ति का आवास अन्य व्यक्ति गमरिया पिता छीतू बारिया को आवास दे दिया।
पूर्व में भी ऐसा मामला ग्राम पंचायत में सामने आया था जहां मृत व्यक्ति के नाम से आवास स्वीकृत कर राशि आहरण की गई थी और आवास भी नहीं बना था परंतु उदयगढ़ जनपद के जिम्मेदार अधिकारी जांच को प्रभावित कर भ्रष्टाचारों को बचाने में लगी हुई है।

jtvbharat
Author: jtvbharat