राणापुर क्षेत्र में तेदुंए का आतंक! चार ग्रामीणों पर हमला कर घायल किया, वन विभाग की टीम मौके पर

पंकज गोस्वामी
राणापुर:- झाबुआ जिले के राणापुर विकास खंड के ग्राम थुवादरा में बुधवार को अचानक तेंदुए ने दस्तक दी ओर ग्रामीण भाग पाते उसके पहले ही चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से गांव ओर आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। तेंदुए ने चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को राणापुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

रतन पिता मगन, रागू पिता सेना,हरिओम पिता रमेश, विजु कनिया
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की ओर जा रहे थे, अचानक तेंदुआ दिखा तो ग्रामीणों ने भागने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ एक के बाद एक चार लोगों पर झपट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिले थे, लेकिन उस समय वह नहीं पकड़ा जा सका। अब फिर से हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है क्योंकि मवेशी जंगल में मवेशी चराने बच्चे जाते है और घर का पानी लेने महिलाएं बच्चे जाते है और वर्तमान में आदिवासी समाज में शादियों का सीजन भी चल रहा है तेंदुए की उपस्थिति से ग्रामीण भयभीत है।
तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और पिंजरा भी लगाने की बात विभाग की ओर से कही जा रही है!

jtvbharat
Author: jtvbharat