
विशाल बाबा नामदेव
बाग- शासन के निर्देशानुसार नया सत्र 2025-26 प्रारंभ हो चुका है।इसके तहत सी.एम.राईज विद्यालय बाग में समर कैंप का आयोजन हो रहा है।समर कैंप में विद्यार्थियों को प्रथम दिवस 22 अप्रैल को जल गंगा संरक्षण एवं संरक्षण पर शपथ दिलवाई गई।
समर कैंप में विद्यार्थियों मस्ती की पाठशाला में आनंद ले रहे हैं जिसमें चित्रकला , ध्यान, खेलकूद गतिविधियां, योगाभ्यास कर उन्हें नैतिक कहानियां सुनाई जा रही है।
साथ ही जल संरक्षण एवं विश्व पृथ्वी दिवस पर ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें समस्त उपस्थित बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रांगोली प्रतियोगिता,भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन में बच्चों ने बढ चढकर हिस्सा लिया साथ ही खेलकूद गतिविधियां भी प्रतिदिन प्रातः आयोजित हो रही है। संस्था प्राचार्य डी.एस.बघेल ने बताया कि विद्यार्थियों में कौशल विकास एवं उनमें छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए समर केंप का आयोजन किया जा रहा है। केंप के अंतिम दिवस समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक वितरण किया जाएगा।
ग्रीष्म कालीन शिविर (समर कैंप) आयोजन 22 अप्रेल से 30 अप्रेल तक रहेगा।
समर कैंप की गतिविधियों को संपन्न करने में नोडल अधिकारी लक्ष्मीनारायण पंवार, श्री मति प्रतिभा उपाध्याय,केंप संचालन राजेन्द्र सिंह झाला,श्री मति राधा शर्मा, नीतू यादव, प्रताप सिंह सोलंकी के साथ ही ममता बघेल,रीनू रावत, मीना मुजाल्दा,विद्या पंवार,आरती राठौड़,सरम सिंह चौहान, दिनेश अजनारे , भाव सिंह मुजाल्दा,सुमित्रा सोलंकी,आदि का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।