
एसडीएम सीईओ सहित नवांकुर संस्थाओ ने की सहभागिता
बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने ली जल शपथ
नरेश राठौड़
कुक्षी:- जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 30 मार्च से 30जून तक जल संरक्षण और जल की महत्ता को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा इसी तारतम्य में धार जिले के कुक्षी विकासखण्ड में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बडकेश्वर महादेव मंदिर स्थित नदी में फैली गंदगी को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया नदी के किनारे नारियल की जटा पूजन सामग्री एंव अन्य कूड़ा कचरा को एकत्रित कर एक नियत स्थान पर डाला गया साथ ही जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक मनीष शर्मा ने उपस्थित श्रमदानियों और ग्रामवासियों को जल शपथ दिलवाई इस अवसर जन अभियान परिषद की नवांकुर, प्रस्फुटन सीएम सीएल डीपी के विद्यार्थी, मेंटर्स, जनपद अध्यक्ष छगन बघेल, एसडीएम विशाल धाकड़, सीईओ लाखनसिंह, सरपंच, स्वयंसेवी संस्था के मनीष भावसार, जगनमोहन सिर्वी,मादुसिहं व जनपद पंचायत के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या बच्चे और ग्रामवासियों द्वारा सहभागिता कर जल बचाने का संकल्प लिया