जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला व ब्लाक अलीराजपुर के नानपुर सेक्टर ग्राम पंचायत माछलिया फाटली महुडी फलिया में स्वच्छता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम संपन्न

आशीष वाणी
अलीराजपुर:- विकासखंड एवं जिला अलीराजपुर, सेक्टर नानपुर के ग्राम माछलियां (फाटली महुडी फलिया) में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक संगोष्ठी, बैठक एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हैंडपंप के समीप सोख्ता गड्ढे की सफाई एवं निर्माण का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 50 परिवारों से संपर्क स्थापित कर 280 लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बैठक एवं संगोष्ठी के दौरान प्रतिभागियों ने “जल है तो कल है”, “हर बूंद की कीमत है”, “जल बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारे लगाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

इस आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, समिति सदस्य, परामर्शदाता तथा प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों में:

दीपक जगताप, जिला समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद

अजीत जैन, सहायक महाप्रबंधक, भवन विकास, अलीराजपुर

मगन सिंह चौहान एवं रमेश आवासीया, सेक्टर प्रभारी, नवांकुर संस्था – चौगनवाट ग्राम कल्याण सेवा समिति सेक्टर नानपुर

रिछु रावत, अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति

रेलम रावत, प्रताप चौहान, नवल सिंह, समरथ, नाहरसिंह, इटली, जगन सिंह, इडलीबाई, सुरबाई, दरियाव सिंह सहित कई ग्रामीणजन, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल जल संरक्षण का संदेश फैलाया गया, बल्कि स्वच्छता के महत्व को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई गई। सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों की रक्षा और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली!

jtvbharat
Author: jtvbharat