
“विकसित भारत 2047” एक पहल है जिसका उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की आकांक्षा को साकार करना है। चूंकि भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के निकट पहुंच रहा है, इस उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,उज्जैन में संचालित 2 एमपी बटालियन एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने कमान अधिकारी गौरव थापा के मार्गदर्शन में एवं एनसीसी आफिसर डॉ.मनोज कुमार द्विवेदी के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में रैली निकाल कर विद्यालय के अटल हाल में भाषण प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ विकसित भारत कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा के निर्देशन मे किया गया। विशिष्ट अतिथि वार्ड क्रमांक 36 उज्जैन की पार्षद, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी एवं परीक्षा प्रभारी प्रदीप पाराशर द्वारा 2047 विकसित भारत विषय पर बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। रविंद्र सिंह तोमर, दीपक चितले, अंकित शर्मा, डाॅ.,उमा शर्मा, तृप्ति नागर विष्णु शर्मा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आभार, संस्था प्राचार्य द्वारा माना गया।
राजेश पिल्लै की रिपोर्ट