राणापुर के दबंग थाना प्रभारी दिनेश रावत ने शराब माफियाओ की कमर तोड़ी

लगातार पुलिस कार्यवाही में अवैध शराब ओर लाखो के वाहन जब्त हो रहे

अप्रैल माह में पकड़ी लाखों की अवैध शराब ओर वाहन

XUV-500 कार से शराब परिवहन करते राणापुर पुलिस ने धरदबोचा

राणापुर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जावे

संघर्ष से सिद्धि की शराब माफियाओं पर अलग हटकर खबर
पंकज गोस्वामी
राणापुर:- रानापुर क्षेत्र में रानापुर थाना ओर कंजवानी ओर मोरडुंडीया,कुंदनपुर चौकी की पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ मुहिम चलाए हुए है।
झाबुआ जिले में बीते 1 अप्रैल 2025 से लेकर 24 अप्रैल 2025 तक एक ही तरह के ब्रांड की अवैध शराब राणापुर पुलिस विभाग द्वारा लाखों की पकड़ी गई है।
पकड़ी गई शराब का विवरण
दिनांक 9/4/25 को थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा चौकी कुंदनपुर क्षेत्र के लम्बैला पिटोल रोड कुंदनपुर में एक घर में अंग्रेजी शराब विक्रय हेतु रखी हुई आरोपी महेन्द्र राठौर के घर से माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 25 पेटीया जो करीब 300 बल्क लीटर कीमती 75,000 रुपये की जप्ति की गई ।
दिनांक 13-14/4/25 की रात्रि में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी मोरडुंडिया , चौकी कंजावानी , चौकी कुंदनपुर की पुलिस टीम बनाई ,राणापुर पुलिस टीम ने मोरडुंडिया क्षेत्र के ग्राम छायन खुर्द में एक घर में आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के घर से माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 770 पेटीया जिसमें करीब 9240 बल्क लीटर शराब कीमती 19,25,000 रुपये की जप्ति की गई।
दिनांक 23.04.2025
क्रेटा कार से शराब परिवहन करते राणापुर पुलिस ने
टाण्डी रोड पाडलवा क्षेत्र में एक क्रेटा कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-09-ZS-6090 में तलाश करते माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 38 पेटीयाँ जिसमें करीब 456 बल्क लीटर शराब कीमती 1,00,320 रुपये एवं क्रेटा वाहन की किमत करीब 15,00,000 रुपये सम्पुर्ण कुल 16,00,320 रुपये की जप्ति की गई ।
दिनांक 25.04.2025
XUV-500 कार से शराब परिवहन करते राणापुर पुलिस ने
पाडलवा क्षेत्र में एक XUV-500 कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक GJ-03-EL-6577 में शराब भरी हुई रॉयल स्टेज , रायल चेलेंजर, मेकडोनाल्ड कम्पनी की शराब की पेटायाँ थी , आरोपी XUV-500 कार के चालक राकेश पिता शांतिलाल बारिया उम्र 40 साल निवासी कठ्ठीवाडा जिला अलिराजपुर के कब्जे से रॉयल स्टेज कम्पनी की 19 पेटियाँ जिसमें करीब 164.160 बल्क लीटर किमती 1,61,500 रुपये , रॉयल चेलेंजर कम्पनी की 06 पेटियाँ जिसमें करीब 51.840 बल्क लीटर किमती 51000 रुपये व मेकडोनाल्ड कम्पनी की 03 पेटीयँ जिसमें करीब 25.920 लीटर किमती 18000 रुपये सम्पुर्ण शराब कुल 241.920 बल्क लीटर किमती 2,30,500 रुपये एवं XUV-500 कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक GJ-03-EL-6577 किमती 10 लाख रुपये सम्पुर्ण जप्ति कुल 12,30,500 रुपये की गई।
आरोपी चालक राकेश बारिया के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत् थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 141/2025 धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
नाम आरोपी- राकेश पिता शांतिलाल बारिया उम्र 40 साल निवासी कठ्ठीवाडा जिला अलिराजपुर
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत , सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्रसिहं रघुवंशी , प्रधान आरक्षक 502 तेरसिहं , आरक्षक 607 दिनेश भयडिया , आरक्षक 615 एलामसिहं एवं आरक्षक 593 पानसिहं का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
रानापुर पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न दिनांक को 23 लाख के करीब अवैध शराब ओर 25 लाख के दो वाहन के साथ कुछ प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सभी प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की कार्यवाही हुई है जिसका पुलिस विभाग के प्रेस नोट में उल्लेख है।
पुलिस की जिले के चारों ओर चौकी ओर थाना स्थापित है और उनका स्वयं का खुफिया तंत्र है केवल अप्रैल माह के 25 दिन में 4 प्रकरण अवैध शराब के बने ओर लाखो की अवैध शराब घर ओर लाखो के वाहनों की जब्ती हुई ।
रानापुर में अप्रैल माह में ही पुलिस ओर आबकारी विभाग के द्वारा लाखों की अवैध शराब ओर वाहन जब्त किए है।
पुलिस ओर आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही होने के बाद भी इतनी अवैध शराब परिवहन कर कोन ला रहा ओर कौन सप्लाय कर रहा है यह एक बड़ा प्रश्न है लेकिन इसका जवाब मुखबिर ही दे सकते है जिनके द्वारा अवैध शराब की मुखबिरी की जाती क्योंकि उनको जब अवैध शराब के स्थान,गाड़ी, समय सब कुछ पता है तो यह भी अच्छी तरह पता होगा ही कौन अवैध शराब सप्लाय कर रहा है….
क्या झाबुआ ओर अलीराजपुर का पुलिस ओर आबकारी विभाग असली शराब माफिया तक पहुंच पाएगा या बस मुखबिरी से ही अवैध शराब पकड़ कर इतिश्री कर लेगा।
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक से संघर्ष से सिद्धि परिवार का अनुरोध है कि
थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत , सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्रसिहं रघुवंशी सहित इस कार्य में सराहनीय योगदान देने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जावे।

jtvbharat
Author: jtvbharat