रतलाम BRC प्रणय द्विवेदी निलंबित आलोट अटैच किया

स्कूल मान्यता के लिए पैसे वसूली का आरोप

प्रशासन की छबि धूमिल हुई-कलेक्टर बाथम

रतलाम:-विकास खंड शिक्षा कार्यालय के विकास खंड स्त्रोत समन्वयक (BRC) के पद से प्रणय द्विवेदी को हटा दिया गया है। स्कूलो कि मान्यता नवीनीकरण व स्कूलों में कमियों के नाम पर अवैध वसूली मामले में लोक शिक्षण म. प्र.आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने श्री द्विवेदी पर कार्यवाही की । स्कूल संचालकों ने विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से राशि लेने की शिकायत भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से की थी।एक अधिकारी ने भाजपा नेता के स्कूल जाकर उनके भाई से भी 30 हजार रुपए लिए थे।जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप तक की थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला शिक्षा केंद्र पर जाकर अधिकारियों को भी खरी खरी सुनाई थी।उन्होंने यहा तक कहा था कि जिन जिन अधिकारियों ने रुपए लिए है उनके मेरे पास सबूत है।जिन स्कूलों से राशि ली है लौटा देना । भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।इसके बाद अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया ।
एक सप्ताह पूर्व कलेक्टर राजेश बाथम ने करवाई करते हुए BRC प्रणय द्विवेदी को BRC के पद से हटाकर मूल स्कूल पर भेज दिया था। अब जाकर भोपाल से निलंबन की कार्यवाही की गई।
निलंबन आर्डर में यह लिखा
BRC के खिलाफ हुई शिकायत के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजा था। कलेक्टर ने अपने प्रस्ताव में लिखा था कि अशासकीय शालाओं की मान्यता, नवीनीकरण,नवीन मान्यता देने के लिए स्कूलों में अवैध वसूली किए जाने के समाचार प्रकाशित हो रहे है।

प्रणय द्विवेदी मूल पद उच्च माध्यमिक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र रतलाम के पद पर रहते हुए आर्थिक अनियमितता के आरोप समाचार पत्रों में प्रकाशित होने से जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा केंद्र रतलाम की छबि धूमिल हुई है ।संचालक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भी रतलाम कलेक्टर के प्रस्ताव से सहमत होकर प्रणय द्विवेदी को निलंबित करने की अनुशंसा की गई।लोक शिक्षण आयुक्त ने श्री द्विवेदी को निलंबित करते हुए आलोट विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आफिस में अटैच किया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat