
खरगोन-भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्रह्मणे की सहमति से आज 3 ओर मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई जिनमे भगवानपुरा, सेगांव व सिरवेल महादेव के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्रह्मणे की सहमति से कार्यकारिणी की सूची जारी की है ।उक्त जानकारी देते हुए जिला कार्यालय से विजय मोरे ने बताया के भगवानपूरा के मंडल अध्यक्ष महेश डावर,सिरवेल महादेव मंडल अध्यक्ष रूपेश मालवीया व सेगांव मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने
6 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री 6 मंत्री सहित 5 अन्य दायित्वों की घोषणा की है ।भाजपा ने अभी तक 28 मंडलों में से 5 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है शेष 23 मंडलों की कार्यकारिणी भी सर्व सहमति से जल्द घोषित की जावेगी ।