प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए विधायक आक्या, अंतिम आहुति देकर क्षेत्र में खुशहाली की कामना कि।

शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।

चित्तौडगढ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या शुक्रवार को ग्राम नेगड़ियाखुर्द की नई आबादी में नवनिर्मित चारभुजानाथ मंदिर में मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित हुए।
इस दौरान विधायक आक्या ने पांच दिवस तक आयोजित हवन कार्यक्रम के तहत अंतिम आहुती में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, प्रशासक गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी ग्रामवासी उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat