
शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने शुक्रवार को ग्राम घोसुण्डा के अंधेरिया बाग स्थित श्री पंचमुखी हनुमान, शिव परिवार व श्री अन्नपुर्णा माताजी मंदिर के पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत गोेवर्धन वृंदावन धाम के कथावाचक महंत श्री सीतारामदास महाराज के मुखारविन्द द्वारा 24 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के द्वितीय दिवस में सम्मिलित होकर कथामृत का लाभ लिया।
इस दौरान विधायक आक्या ने उपस्थित महंत व धर्मगुरूओ का आशीर्वाद प्राप्त कर विधानसभा क्षैत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पण्डित सत्यनारायण व्यास, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, नन्दकिशोर अजमेरा, रमेशचंद्र शर्मा, सुरेश कुमावत, मांगीलाल भोई, घीसुलाल भोई, दिनेशचंद्र व्यास, राजेश काबरा, दिनेश बाहेती, राधेश्याम कुमावत, किशन तेली, जयप्रकाश शर्मा, माधुलाल प्रजापत, बालमुकुंद गदिया, राजु गदिया, हेमराज धाकड़, बगदीराम धाकड़ सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी ग्रामवासी उपस्थित थे।