
इंदौर : देवों के देव महादेव उज्जैन के राजा महाकाल ने अपने केसरी वीर को उसी समय चुन लिया जब सुनील शेट्टी और उनकी पूरी टीम ने महाकाल के दर्शन किए थे और रात्रि विश्राम करते हुए सुबह महाकाल बाबा की भस्म आरती में भी शामिल हुए ! अपने आदर्शों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी और ” केसरीवीर” के निर्माता ने मानवता की बॉडर को पार करकर दरिंदगी दिखाने वाले देश पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी ! जिंदगी को सिद्धांतों पर जीने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी ने देश के खिलाफ भौंकने वालों के खिलाफ हमेशा दहाड़ा है ! पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश प्रेम का जज्बा रखने वाले इन कलाकारों ने यह फैसला लिया है ! इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ-साथ सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा भी एक अलग अंदाज में नजर आयेंगे ! फिल्म के प्रोड्यूसर कन्नू चौहान ने बताया की पाकिस्तान से आए इन आतंकियों ने भारत की धरती पर कई निर्दोष लोगों की जान ली है , इसी कारण हमने अपने डिस्ट्रिब्यूटरों को फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज न करने के लिए कहा है ! ये उनकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है ! ऐसे लोगों के लिए हमारी धरती पर कोई जगह नहीं है ! पाकिस्तान में फिल्म को रिलीज न करने का यह फैसला उन लोगों के लिए छोटी से श्रद्धांजलि है ! जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई है ! ऐसे माहौल में अपनी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करना हमारी आत्मा को स्वीकार नहीं ! हांलाकी फिल्म भारत के अलावा अन्य देशों में भी रिलीज होगी ! “केसरी वीर” द लीजेंड ऑफ़ सोमनाथ 16 मई को सभी जगह मल्टीप्लेस में रिलीज होगी ! इस फिल्म के निर्देशक प्रिंस धीमन है फिल्म सोमनाथ के मंदिर को बचाने वाले योद्धाओं की कहानी है !