
ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – नेपानगर में ग्रामीणों को रविवार की सुबह खेतों में तेंदुए के साथ शावकों के पगमार्क मिले रविवार को भी कुछ जगह पर तेंदुए के निशान देखे गए खेत मालिक मुरलीधर सोनवने ने बताया कि उनके खेत में लगातार तेंदुए की हलचल दिख रही है वही वन विभाग रेंज के एसडीओ विक्रम सुलिया ने कहा कि वह टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेंगे और ग्रामीणों से चर्चा करेंगे
दो शावकों के होने की आशंका – ग्रामीण
मामला नेपानगर स्थित अंधारवाडी वार्ड का है ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई है अंधारवाड़ी क्षेत्र ताप्ती नदी से सटा हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि बड़े पगमार्क के साथ छोटे पग मार्ग भी मिले हैं इससे दो शावकों की होने की आशंका है
ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
सुबह और शाम के समय ग्रामीणों को तेंदुए नजर आए हैं 4 साल पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी थी तब वन विभाग ने पिंजरा लगाकर एक तेंदुए को पकड़ा था माना जा रहा है कि पानी की तलाश में वन्य प्राणी ताप्ती नदी की ओर आ रहे स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से पिंजरा लगाने की मांग की