कुक्षी विधानसभा क्षेत्र मे जामोद परिवार की आदर्श विवाह समारोह

धर्मेंद्र सोलंकी

बाग: ग्राम डोई तहसील कुक्षी में बी एस जामोद साहब (आई. ए. एस. ) रीवा कमिश्नर व पत्नी हेमलता के सुपुत्र डा सानिध्य के संग वधू डा राजेश्वरी के विवाह समारोह आयोजित हुआ युनिवर्सल प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष अशोक पॅंवार ने बताया कि विवाह व आशीर्वाद समारोह में प्रदेश भर के सभी उच्च अधिकारी व कर्मचारी व सांसद, विधायक,राजनेताओं , सामाजिक व अन्य मिलनसार लोगों का स्नेह व आशीर्वाद के लिए सैकड़ों लोगों का आवागमन देर-रात तक धुम धाम से चलता रहा । इस विवाह समारोह की खासियत यह रही कि इसमें पाश्चात्य संस्कृति बफेट भोजन को त्याग कर परंपरागत तरीके से बैठ कर भोजन परोसा गया तथा डीजे भी नहीं बजाया गया डीजे के स्थान पर स्थानीय परंपरागत वाद्य यंत्रों का यथा मांदल, ढोलकी, शहनाई, थाली, Turbadiya का कर्णप्रिय संगीत सुनाई दिया।भोजन भी आदर्श भारतीय संस्कृति अनुसार परंपरागत तरीके से बैठ कर भोजन गृहण करवाया गया। अपने परिवार व रिश्तेदार बड़े भाई देवी सिंह जामोद छोटे भाई इन्दर सिंह जामोद का सराहनीय योगदान रहा।
जामोद साहब एक मिलनसार लोकप्रिय सरल स्वभाव के धनी जहां जहां भी रहे वहां अपनी पहचान बनाई। कलेक्टर, सचिव , शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, गृह विभाग में अपर सचिव रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए तथा राज्य निर्वाचन! आयोग,, राजभवन मे सचिव , सचिव नीति आयोग पद पर सराहनीय कार्य किया। जामोद एक कुशल व योग्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में संपूर्ण प्रदेश में पहचाने जाते है। जामोद वर्तमान में वर्तमान मे रीवा कमिश्नर के पद पर हैं शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सुचारू रूप से पहुंचे तथा उन्हें लाभान्वित करना यह प्रथम प्राथमिकता है
इस मंगल अवसर पर भारत सरकार की राज्य मंत्री महिला बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट चित्रकूट के राष्ट्रीय सचिव अभय महाजन, संस्थान के शवसंत पंडित,! विधायक धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर ,मनावर हीरालाल अलावा , बड़वानी राजन मण्डलोई , पूर्व मंत्री रंजना बघेल,पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह निंगवाल, माधवसिंह भाबरा डामोर, धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, कुक्षी नगर पंचायत अध्यक्ष रेलम चौहान, सहित जिला जनपद तथा पंचायत जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, अनेक वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रदेश जानी मानी हस्तियों , जिलों से मित्रगण समाजजण और हजारों की संख्या मे रिश्तेदार व आमजन ने हर्षोल्लास के साथ समारोह में उपस्थित होकर पारंपरिक वाद्ययंत्रों मांदल,! ढोलकी, शहनाई पर मंत्रमुग्ध होकर झूमे व आनंद लिया तथा वर वधु को आशीर्वाद दिया। वाद्ययंत्रों मांदल, ढोलकी, शहनाई पर मंत्रमुग्ध होकर झूमे व आनंद लिया तथा वर वधु को आशीर्वाद दिया।

jtvbharat
Author: jtvbharat