भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

धर्मेंद्र सोलंकी

* बाग -भाजपा मंडल बाग के सभी बुथ पर बुथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 121 वे कार्यक्रम को सुना । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया । इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया । उन्होंने कहा कि जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं । तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है।
* पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों में जो आक्रोश है वो आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आंतकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाए आ रही है मुझे भी Global leaders ने phone किए हैं पत्र लिखे हैं संदेश भेजें हैं इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनो के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है ।
* आतंकी कश्मीर को बर्बाद करना चाहते हैं पीएम मोदी
* मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी तब देश और जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई।आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा उन्होंने कहा कि एक बार फिर में पीढ़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा हमले के साजिशकर्ताओं और अपारधियो को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी ।
* इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मेरती, मंडल महामंत्री अंकित झंवर, सुरेश रावत, भाजपा नेता श्याम अगाल विवेक राठौर डाॅ प्रकाश पटेल, पुर्व मंडल अध्यक्ष इंदरसिह डामोर मंडल उपाध्यक्ष सरदार कटारे निरेश सेठिया राजेश बलदवा ,संजय देपाले, केशर सिंह मंडलोई ,सोमला बघेल, महेश मोरी, प्रेम जमरा, प्रताप गुरूजी मेरती, भुरु पटेल, भारत मंडलोई बागपुरा आदि सभी बुथ अध्यक्षो और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना ।

jtvbharat
Author: jtvbharat