
संकुल केंद्र ढाबला माधौसिंह अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सम्मत खेड़ी में कार्यरत श्री भेरूलाल पावेचा शिक्षा विभाग में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत हुए इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं सैंकड़ो ग्राम वासियों के साथ संकुल केन्द्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त हरिश नामदेव संजय कुमार उपाध्याय मनीष कुमार शर्मा रिंकेश कुमार गुप्ता सेवानिवृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता भानपुरा पूरनमल कछावा अशोक कुमार शर्मा मदनलाल कछावा बालचंद कछावा श्रीमती राधा कछावा उपस्थित रहे । हरिश नामदेव अशोक शर्मा एवं मदनलाल कछावा द्वारा भेरूलाल पावेचा के विद्यार्थी जीवन एवं सेवाकाल में किये गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंशा की गई साथ ही पावेचा के उत्कृष्ट कार्य अनुशासन एवं आत्मीय व्यवहार के कारण प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवानिवृति तक लगभग 40 वर्षों की सेवा एक ही विद्यालय में पूर्ण करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ आज के आयोजन का संचालन रोशन लीलगर एवं आभार संस्था प्रधान श्रीमती अनुपमा भट्ट द्वारा व्यक्त किया गया आयोजन के अन्त में स्वल्पाहार के साथ ढोल बाजे एवं पटाखों की गूंज के साथ ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार ने श्री भेरूलाल पावेचा को विदा किया श्री पावेचा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।