मालवी प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन हेतु लग्न पत्रिका का किया गया वितरण

मालवी प्रजापति समाज का पंचम सामूहिक विवाह सम्मलेन 8 मई 2025 को मां दुधाखेडी माताजी मै संपन्न होने जा रहा है, जिस हेतु दिनांक 28 अप्रैल को समिति सदस्यों द्वारा माँ दुधाखेडी माताजी के चरणों प्रार्थना करते हुए सभी जोड़ो को लग्न पत्रिका एवं दूल्हा दुल्हन की पोशाक वितरीत की गई, जानकारी देते हुए पंचम सामूहिक विवाह सम्मलेन के अध्यक्ष विनोद प्रजापति खडावदा बताया की 8 मई को होने जा रहे सामूहिक विवाह सम्मलेन मै 17 जोडे परिणय सूत्र मै बंधकर सात फेरे लेंगे पंचम सामूहिक विवाह सम्मलेन की सभी तैयारीया अंतिम चरण मै है जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के हजारो समाजजनो का यह एक संगम है जो की वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान करने आते है साथ ही समाज मै नई जाग्रति हेतु सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन होता है जिससे समाज मै स्थित हर वर्ग के लोग कम खर्च मै अपने बच्चो का विवाह सम्पन्न करवाते है, साथ ही समाज को नई दिशा देने हेतु युवा साथी पुरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने मै दिनरात मेहनत कर रहे है निश्चीत रूप से पंचम सामूहिक विवाह सम्मलेन समाज मै फैली कुरीतियों को ख़त्म करते हुए नए आयाम स्थापित करेगा |

jtvbharat
Author: jtvbharat