विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को निखारते हैं समर कैंप -प्राचार्य बघेल

धर्मेंद्र सोलंकी

बाग -शासन के निर्देशानुसार विगत दस दिनों से चल रहे ग्रीष्म कालीन शिविर आज हर्षोल्लास से संपन्न हुए । इस दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण,जल संवर्धन की शपथ के साथ ही जल है तो कल है के नारों के साथ रैली निकालकर ,जन जागरूकता फैलाकर, जल संरक्षण का संदेश दिया।इसी क्रम में बच्चों ने रांगोली प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला कला प्रतियोगिता में अपना हूनर दिखाया। इसी दरम्यान विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भी मिट्टी संरक्षण एवं पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के लिए शाला में गतिविधियां की गई। इसके साथ ही लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने माता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करने हेतु रुपरेखा बनाई गई। शाला में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। आज अंतिम दिवस समस्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी
विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण के दौरान संस्था प्राचार्य डी.एस बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है। आप सभी ने इस केंप में उत्साहपूर्वक भाग लिया इसके लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं तथा आपके उज्जवल भविष्य की शाला परिवार कामना करता है।
इस अवसर पर राधा शर्मा एवं माडल प्राचार्य उमेश लच्छेटा ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने विद्यार्थी जीवन को उत्कृष्ट बनाने की बात कही। पश्चात समस्त उपस्थित बच्चों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए गये। इस अवसर पर दिनेश अजनारे, धर्मेन्द्र शर्मा,पारस परिहार, कैलाश चौहान,प्रताप सिंह सोलंकी,सरम सिंह चौहान, अखिलेश राठौर,विद्या पंवार,मीना मुजाल्दा, अर्चना गोखले,शीतल बघेल, रीनू रावत,ममता बघेल, मुकेश डोडवे,कालू सिंह मोरी,श्रुति वैष्णव, महेश वर्मा, मनीष राठौर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन उ.श्रे.शि. राजेन्द्र सिंह झाला ने किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat