
“भारतीय संस्कृति से पोषित शिक्षा ही विकसित भारत की प्राण ऊर्जा” विषय पर हुआ आयोजन
मनीष मीणा
पिथमपुर (धार)। मालवा प्रांत के अंतर्गत धार जिले (पिथमपुर) में भारतीय शिक्षा मंडल का 56वां स्थापना दिवस समारोह 28 अप्रैल 2025 को Ideal Institute, TGS, पिथमपुर में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था — “भारतीय संस्कृति से पोषित शिक्षा ही विकसित भारत की प्राण ऊर्जा”।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं Ideal Institute, TGS की छात्राओं द्वारा मधुर स्वर में सरस्वती वंदना से की गई। इसके पश्चात हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद निर्दोषों तथा इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. कस्तूरीरंगन जी के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अरुणा सारस्वत (अखिल भारतीय संरक्षक) ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं चार आश्रम व्यवस्था की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. विमल शर्मा (कोषाध्यक्ष, भारतीय शिक्षा मंडल) ने भारत की महान विभूतियों के जीवन दर्शन से छात्रों को अवगत कराया एवं उन्हें महान व्यक्तित्वों को अपना आदर्श बनाने हेतु प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजू यादव (महिला प्रमुख, भारतीय शिक्षा मंडल) ने भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं संस्कारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुपमा मोदी (प्रांत सह मंत्री, मालवा प्रांत) ने की। उन्होंने गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक शिक्षा पद्धति तक का वर्णन करते हुए भारतीय परंपराओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय खंडाग्रे (धार जिला संयोजक) द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री मनोज जाधव (धार जिला सह संयोजक) ने किया। कल्याण मंत्र का पाठ श्रीमती एडवोकेट गायत्री जाधव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्री तुषार पटेल (कार्यालय प्रमुख, मालवा प्रांत) एवं श्री राजेश मीणा (सह कोषाध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आतिथियों का स्वागत मुस्कान साकेत, नेहा राठौर एवं शानू चौहान ने श्रीफल भेंट कर किया।
इस अवसर पर Ideal Institute, TGS, पिथमपुर के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं शिक्षा पद्धति के महत्व को समझा।