बुरहानपुर में डीपी में आग लगी : स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर पाया काबू , 6 महीने से आ रही थी समस्या

ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – लोहार मंडी क्षेत्र में सोमवार रात एक डीपी में आग लग गई स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिजली कंपनी को सूचना दी और लाइन बंद करवाई, बिजली कर्मचारी लगभग 30 मिनट बाद मौके पर पहुंचे
क्षेत्र की निवासी अंजुम अंसारी के अनुसार। डीपी में पिछले 6 महीने से समस्या चल रही थी कर्मचारियों ने दो बार मरम्मत की, लेकिन डीपी से तेल का रीसाव जारी रहा स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया

आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी तफरी मच गई स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई क्षेत्र के लोगों ने अब डीपी को बदलने की मांग की है। बिजली कंपनी अफसरों के अनुसार सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था

jtvbharat
Author: jtvbharat