
नरेश राठौड़
कुक्षी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं धार महू लोकसभा के सांसद रहे स्व. प्रताप सिंह बघेल की जन्मजयंती पर आज स्थानीय विधायक कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. बघेल साहब के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार ने स्व. बघेल को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. बघेल कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के प्रारंभिक विकास की धुरी रहे है सिंचाई की अति महत्वपूर्ण जोबट परियोजना के स्थापना में नीव के पत्थर की भूमिका निभाने वाले जननायक थे। शिक्षा के क्षेत्र में कुक्षी महाविद्यालय को प्रारंभ कराने, एवं कन्या शिक्षा परिसर की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने का काम किया जो अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, नगर युवा अध्यक्ष रवि कोदर, विधायक प्रतिनिधि रवि दादा गेहलोत, विरेन्द्र भय्यू अवासिया, बबलू निंगवाल, राहुल सेन, संतोष सोलंकी, सोनु गढ़वाल, कुणाल पाटीदार, सरपंच पिडू मोरी, निर्भय चौहान, सलमान खान, दिलीप भिड़े, कैलाश डावर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्व. बघेल साहब के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।