पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बनाकर जताया विरोध

आतंकवाद का जूतों की माला पहना कर किया पुतला दहन

गौरव टांकवाल पिपलौदा – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर पिपलौदा नगर एवं आस पास के ग्रामों में भी लगातार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कहीं कैंडल मार्च तो कहीं पुतला दहन तो कहीं पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बनाकर लोगों के द्वारा आक्रोश जताया जा रहा है ।वहीं दूसरी तरफ इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आज पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताते हुए युवाओं ने पिपलौदा नगर के मुख्य चौराहों पर सड़क के बीचों-बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखकर और पाकिस्तान का झंडा बनाकर अपना आक्रोश जताया।सड़कों पर चलने वाले लोग पाकिस्तान के झंडा को पांव तले रौंदते हुएं अपनी नाराजगी जतायी वहीं न्यू बस स्टैंड पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
मौके पर युवा समाजसेवी समरथ जाट, अजय सिंह डोडिया, पुर्व पार्षद बालाराम जाट, घनश्याम धनगर, लिपेश राठौर, अशोक जाट, दशरथ हारण, अशोक सेन, अंजय जाट, कालू धनगर, समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद का नाश हो” जैसे जोरदार नारे गूंजते रहे. सभी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष , पार्षद श्याम बिहारी पटेल ने कहा कि देश में बढ़ रही आतंकी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat