क्षीरसागर उद्यान में नवविवाहिता ने जहर खाया

पिता को फोन पर दी सूचना दी भाई ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया,आईसीयू में उपचार जारी
उज्जैन डेस्क
उज्जैन:- 11 माह पूर्व निकाह हुआ नवविवाहित को ससुरालजन बहुत परेशान करने लगे। हालात तलाक तक पहुंच गए। परिजन काजी के पास गए। उन्होंने 15 दिन साथ रहकर देखने की समझाईश दी, फिर भी समझौता नहीं हुआ। इसी से प्रताडि़त होकर नवविवाहिता ने क्षीरसागर उद्यान पहुंचकर जहर खाया और इसकी सूचना पिता को फोन पर दी। कोतवाली पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए हैं

फाजलपुरा में रहने वाली 25 वर्षीय रोशनी पिता रहीम बिलाल ने बुधवार को क्षीरसागर उद्यान पहुंचकर जहर खा लिया। उसने पिता को मोबाइल पर कॉल कर इसकी सूचना दी। पिता ने अपने बेटे को तत्काल क्षीरसागर उद्यान पहुंचने को कहा। रोशनी के भाई ने उसने चरक अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। रहीम बिलाल ने बताया कि रोशनी का निकाह पास में रहने वाले समीर से 11 माह पहले हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताडि़त कर रहे थे। विवाद बढऩे पर रोशनी मायके आकर रहने लगी। काजी के पास तलाक कराने पहुंचे। उन्होंने 15 दिन में सहमति बनाने की बात कहकर लौटा दिया था।

3 माह से मायके थी

जानकारी देते हुए रहीम बिलाल ने बताया कि रोशनी को ससुरालजन द्वारा प्रताडि़त किए जाने के कारण 3 माह से मायके में रह रही थी। उसका पति बीमा चौराहा पर फल की दुकान लगाता है। काजी का कराया समझौता के 15 दिन का समय पूरा होने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। इसी कारण रोशनी ने बगीचे में पहुंचकर जहर खा लिया। रहीम बिलाल ड्राइवर है।

jtvbharat
Author: jtvbharat