
अजय बचले 6265508503
आमला:- सीएम राइज स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गुरुवार से समर कैंप शुरू हुआ। प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षा लगाई जाएगी सुबह 8:00 से 10 बजे तक, 13 दिन तक चलने वाले इस कैंप को लेकर छात्राओं के साथ शिक्षकों में उत्साह है। कैंप में मजेदार गतिविधियों के साथ ज्ञानवर्धक व स्किल बढ़ाने वाली एक्टिविटी कराई जा रही हैं। समर कैंप के प्रभारी प्रदीप कुमार नागले ने बताया आज के समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
इस योजना अंतर्गत 3 थीम पर छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चयन की गयी थीम के आधार पर स्त्रोत विशेषज्ञ अतिथि को आमंत्रित कर कक्षाएँ आयोजित की जाएगी। ड्रॉइंग & पेंटिंग स्त्रोत विशेषज्ञ सदाराम झरबड़े म्यूजिक [ इंस्ट्रूमेंट ] विशाल धौलपुरे स्पोर्ट्स हरिभाऊ झरबड़े,कैंप की नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। प्राथमिक विभाग से गणेश बारस्कर, माध्यमिक से दिनेश चौकीकर और हायर सेकंडरी से महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। प्राचार्य डॉ. राजेश खैरवाल ने बताया शासन के निर्देश पर 500 से अधिक दर्ज संख्या वाले स्कूलों में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आमला स्कूल में भी यह आयोजन किया है।