
पंच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर हुए भव्य आयोजन ।
गौरव टांकवाल 9754518401 पिपलौदा – तहसील अंतर्गत ग्राम रियावन में भगवान महावीर स्वामी जिनालय के पंच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिन प्रातः आठ बजे भव्य वरघोड़े के साथ आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वर म.सा. का साधु साध्वी भगवंतो के साथ नगर में मंगल प्रवेश हुआ जो नवीन जिनालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल स्थित क्षत्रिय कुंड नगरी पहुंचा जहां विधिकारक मनीष मेहता, नागेश्वर जैन, योगेश मेहता के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर संगीत में प्रस्तुति से माहौल भक्ति मय कर दिया साथ ही कार्यक्रम में ध्वजा दंड, कलश, गौतम स्वामी, नाकोडा भेरूजी के अठारह अभिषेक के चढ़ावे की बोली भी लगाई गई जिसमें लाभार्थियों ने लाभ लिया उसके पश्चात आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वर द्वारा प्रवचन में आत्मा से परमात्मा बनने का श्रेष्ठतम मार्ग पर व्याख्यान दिए जिसमें आचार्य ने बताया कि परमात्मा से जुड़कर प्रभु भक्ति में लिन होकर बिना राग द्वेष के धर्म आराधना करने का अभी अनुकूल समय है । प्रवचन के पश्चात दोपहर में भगवान महावीर स्वामी जिनालय में नंद्यावर्त पूजन, अठारह अभिषेक का मंगल कार्य विधान हुआ उसके बाद रात्रि में महिला मंडल की सांझी और भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन हुआ जिसमें संगीतकार विधिकारक मनीष मेहता, नागेश्वर जैन, योगेश मेहता ने प्रभु भक्तों को परमात्मा के भजनों पर देर रात तक झुमाया और भक्ति में चार चांद लगा दिए उक्त समस्त जानकारी प्रतिष्ठा महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव जैन द्वारा दी गई।
आज होंने वाले आयोजन
प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिन शनिवार को प्रातः देवी हवन, परमात्मा की भव्य रथ यात्रा भगवान महावीर स्वामी जिनालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल स्थित क्षत्रिय कुंड नगरी पहुंचेगी जहां पर धर्म आराधना के साथ ही प्रतिष्ठा महोत्सव के चढ़ावे भी बोले जाएंगे और रात्रि में संगीतकार लाला मस्ताना द्वारा परमात्मा की भव्य प्रभु भक्ति की जायेगी।