
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो।
शहर से करीब 6 किमी दूर स्थित ग्राम देवझिरी पंडा में जैन तीर्थ में धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन आचार्य सुर्यश सूरीश्वर जी के सान्निध्य में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर इंदौर से 10 मई को आचार्य का देवझिरी तीर्थ में मंगल प्रवेश होगा। इसके बाद लब्धि पूर्णिमा पर मणिभद्र हवन पूजन की रूपरेखा तैयार कर,आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में समाजजन.. आयोजन में जिले के साथ ही अन्य स्थानों से भी जैन समाज जन बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।