खुली जीप में निकला प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चल समारोह

शत प्रतिशत परिणाम से नगर में उत्साह

गौरव टांकवाल 9754518401पिपलौदा । हाईस्‍कूल तथा हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल परीक्षाओं शत प्रतिशत परिणाम तथा सभी विद्यार्थियों के प्रथमश्रेणी में उत्‍तीर्ण होने पर सांदिपनी सी.एम.राइज विद्यालय से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का खुली जीप में चल समारोह निकाला गया। इसमें नगर के गणमान्‍य नागरिकों, पालकों, विद्यार्थियों के साथ संस्‍था के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। सी.एम.राइज विद्यालय परिसर से निकला चल समारोह नगर के विभिन्‍न मार्गों पर होता हुआ विद्यालय प्रांगण में समाप्‍त हुआ। यहां विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक अभिषेक यादव ने वि‍द्यार्थियों को सम्‍मानित करते हुए कहा कि एतिहासिक परिणाम विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लगातार प्रयासों से प्राप्‍त हुआ है। विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों का भी धन्‍यवाद करते हुए श्रेष्‍ठ परिणाम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ उनके पालकों की भी अहम भूमिका होती है, जिसका निर्वहन उन्‍होंने किया। एक ही परिवार की दो बहनों ने कक्षा 10 एवं 12 में सर्वोच्‍च अंक प्राप्‍त किए यह परिवार के लिए भी गौरव का विषय है।
शाला प्रांगण के बाहर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्‍यक्ष मुकेश मोगरा तथा युवामोर्चा के मंडल अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल जैन के नेतृत्‍व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं संस्‍था प्राचार्य संजय कुमार शर्मा का सम्‍मान कर चल समारोह का हिस्‍सा बने। जवाहर चौक चौराहा पर आर.के.परिवार तथा श्‍यामबिहारी पटेल मित्र मण्‍डल ने तथा झण्‍डा चौक चौराहे पर जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष महेश नांदेचा, ब्‍लॉक महामंत्री नितेश सुराणा तथा नगर कांग्रेस अध्‍यक्ष रईस मंसूरी के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्‍मान किया। चल समारोह का नगर के विभिन्‍न मार्गों पर पुष्‍पवर्षा कर स्‍वागत किया।
उल्‍लेखनीय है कि नगर में सी.एम.राइज विद्यालय बनने के बाद बोर्ड परीक्षाओं में पहलीबार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया तथा सभी विद्यार्थियों ने प्रथमश्रेणी में सफलता प्राप्‍त की है। चल समारोह में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्‍यक्ष पवन पटवा, सेवानिवृत्‍त शिक्षक जितेन्‍द्रसिंह राठौर, पार्षद प्रवीणसिंह राठौर, नारायण धनगर, पूर्व न.पा. अध्‍यक्ष अतुल गौड़, मनमोहनसिंह राणा, प्रकाश जायसवाल, भंवरगिर गोस्‍वामी, लोकेन्‍द्रसिंह बड़ौदा, जितेन्‍द्र बाबेल, राजेन्‍द्र जैन, राजमल छाजेड़ सहित शाला के शिक्षक, रितेश सुराणा, धर्मेन्‍द्र पाटीदार, संजय भट्ट, अशोक सोलंकी, अनामिका देराश्री, इसरार शेख, अंशुल शर्मा, बालाराम मालवीय, रतनलाल डिंडोर, पवन लौधा, पूजा सूर्यवंशी, हिम्‍मतलाल मीणा, जितेन्‍द्र पाटीदार, विशाल परमार, सोनाली जैन, अक्षिता वैराडि़या, नितेश कुमावत, लक्ष्‍मीनारायण वसीठा, डी.सी.कुमावत आदि शामिल थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat