
पुलिस ने सम्हाला मामला
गुस्साए लोगो ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की
एक घर में लगाई आग
तनाव की स्थिति को देखते हुए उज्जैन से भारी पुलिस फ़ोर्स बिछ्ड़ोद में तैनात
SIT करेगी जांच
अरशद जागीरदार
तराना:- प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बिछडोद मेंएक वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ बबाल । बताया गया कि बिछड़ोद की एक लड़की का वीडियो दूसरी जाती के लड़के के साथ का वायरल हुआ था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। सोमवार को ग्रामीणों ने दो लड़को को पकड़कर पूछताछ करते हुए उनके मोबाइल चेक किये तो लड़को के मोबाइल में अश्लील फोटो वीडियो और कुछ कॉल रिकॉर्ड मिल गए जो की गाँव की लकड़ियों के साथ के थे। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने लड़के को घट्टिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने जाँच के बाद कार्यवाही की बात की तो ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मंगलवार को बिछड़ोद बंद का आव्हान कर दिया। इस बीच हिंदूवादी संगठन भी बिछड़ोद पहुंच गए। मामले की गम्भीरत को देखते एसपी प्रदीप शर्मा सहित एडिशनल एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
घर में आग लगाई
ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर तोड़ने की मांग करने लगे इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया , पुलिस बल ने इन्हे रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने एक लड़के के घर पर आग लगा दी। आग को बुझाने के लिए एक दमकल की गाडी को बुलाना पड़ा लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चूका था।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सातो आरोपीतो पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ चल रही है, सभी के मोबाइल का डेटा साइबर की टीम एनेलिसिस कर रही है। अभी स्थित नियंत्रण में है।
जो जानकारी मिली अनुसार इस घटना की जांच एसआईटी करेगी जांच,घट्टिया के ग्राम बिछड़ोद लव जिहाद अपडेट
उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ोद में हुई घटना से संबंधित पंजीबद्ध अपराध की उच्च स्तरीय विवेचना के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उज्जैन द्वारा एक विशेष जाँच दल SIT का गठन किया
जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुप्रसाद पाराशर ,उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ राकेश मोदी ,महिला थाना प्रभारी उज्जैन श्रीमती लीला सोलंकी ,उपनिरीक्षक हर्षिता सिंगार,उपनिरीक्षक करण खोवाल को रखा गया
इस SIT में जिला लोक अभियोजन अधिकारी को टीम में सम्मलित किया गया है
जो प्रकरण की विवेचना के क़ानूनी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण कर विवेचना में सतत् सहायता करेंगे
जिससे SIT द्वारा प्रकरणों की उच्चकोटी की विवेचना की जाकर शीघ्रता से चालनी कार्यवाही की जा सके और सजा करने में सफलता प्राप्त की जा सके