
पाकिस्तानी के झंडे पर खड़े होकर लहराया तिरंगा
गौरव टांकवाल 9754518401 पिपलौदा। ऑपरेशन सिंदूर के सफल एयर स्ट्राइक के गौरवशाली क्षण को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नाका न.1 पर उत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के झंडे पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए भव्य आतिशबाजी के साथ हिंदुस्थान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
राफेल में नींबू-मिर्च लगाकर सेना के साहस को चुनौती देने वाले कांग्रेसी मांगे माफी – मोगरा
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना द्वारा चुन चुन कर आतंकवादियों का खात्मा किया जा रहा है यह मोदी सरकार में ही सम्भव था वही कांग्रेस के एक नेता जो राफेल में नींबू-मिर्च लगाकर भारतीय सेना के पराक्रम व साहस को चुनौती देने का काम कर रहे थे। उनके मुंह पर आज भारतीय सेना ने तमाचा मारने का काम किया है उन्हें सार्वजनिक माफी मांगना चाहिये।
राष्ट्र की सुरक्षा, सप्रभुता के प्रति एकजुट है देश का हर नागरिक – शाह
भाजयुमो जिला मंत्री नानालाल शाह ने कहा कि भारतीय सेना के इस पराक्रम से आज पूरा देश गौरवान्वित हो रहा है कल तक जो आतंकी हमारे यहां आकर घटना को अंजाम देते थे उन्हें आज उनके घर में घुसकर मारा गया है निश्चित ही देश का हर नागरिक हर कार्यकर्ता, राष्ट्र की सुरक्षा और सप्रभुता के प्रति सजक ओर एकजुट है
सेना के शौर्य व पराक्रम पर पूरे भारत को गर्व – जैन
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा की गई कायरना पूर्ण हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है सेना के शौर्य व पराक्रम पर पूरे भारत को गर्व है भारतीय सेना ने एक बार फिर बता दिया कि हम आतंकवाद और आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारने में सक्षम है मालूम हो की 26 को पहलगाम में निहत्थे नागरिकों की धर्म पूछकर हत्या की गई थी तब से कई तरह की बातें की जा रही थी सबको यह विश्वास था कि मोदी सरकार आतंकियों को नहीं छोड़ेगी ऑपरेशन सिंदूर के तहत बदला लेकर सरकार ने यह बता दिया की वर्तमान का भारत न सिर्फ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करता है बल्कि दुनिया को उसके बारे में बताता भी है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देश के लिए गौरव का पर्व – राठौड़
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़ ने कहा कि पहलगाम में मारे गये लोगों का बदला लेकर आए हमारे देश के वीर सपूतों को सलाम है ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने आतंकी ठिकाने को नष्ट किया यह देश के लिए खुशी व गोरव का पल है अगर पाकिस्तान फिर कोई ऐसी हरकत करेगा, तो उसका और भयानक परिणाम होगा।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
इस दौरान भाजपा मण्डल कार्यालय मंत्री महेश बोहरा, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, प्रह्लाद चौहान, मनीष जायसवाल, भँवरगिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा के राकेश जाट, उमेश पर्वत गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, समरथ जाट, विकास धनगर, आकाश शर्मा, सचिन परमार, पंकज चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र ग्वाला, रितेश धनगर, रितेश देराश्री, राजवर्धन सिंह, प्रशांत शर्मा, अभिषेक जड़ावत, महेश सिंघानिया, जितेंद्र पंवार, योगेश देराश्री, आदि उपस्थित थे।