10 वीं में रोशनी बघेल और 12 वीं में रवीना देवगन रही अव्वल

कन्या स्कूल का 10 वीं का 69 प्रतिशत तथा 12 वीं का 45 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

विशाल बाबा नामदेव
बाग:- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाग जिला धार में बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 10वीं का 69 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं का 45 प्रतिशत रहा। अथवा कक्षा दसवीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र कुमारी रोशनी बघेल पिता प्रताप सिंह बघेल ने 85% एवं कक्षा 12वीं में कु रवीना देवगन पिता कालू सिंह देवगन ने 76 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। संस्था के प्राचार्य जानू मौर्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा उत्तीर्ण छात्राओ को परीक्षा परिणाम एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाइयां प्रेषित की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat