
100 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड के बांदकपुर में कॉरिडोर बनने जा रहा है
जिला ब्यूरो चीफ – पुष्पेंद्र सिंह लोधी किसान पुत्र मो.9131903275
मध्य प्रदेश के दमोह बांदकपुर जागेश्वर धाम में भोले नाथ विराजमान है जो पूरे देश में प्रसिद्ध हैं बांदकपुर में भोलेनाथ की ऐसी असीम कृपा है कि जो भी आप मन्नत मांगो तो भोलेनाथ पूरी करते हैं ऐसा सांसद राहुल सिंह लोधी जी के साथ हुआ है। बुंदेलखंड का उभरता हुआ बांदकपुर जागेश्वर नाथ धाम पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया । बुंदेलखंड पहले खजुराहो के नाम से जाना जाता था । लेकिन अब बुंदेलखंड बांदकपुर के नाम से जाना जाएगा। क्योंकि आज 9 मई 2025 को डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भूमि पूजन किया गया जो 100 करोड रुपए की लागत से कॉरिडोर बनाया जा रहा है जिससे यहां पर देस विदेश से आवागमन होगा। जिसके चलते यहां के लोगों को रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे। और आने 2030 तक बुंदेलखंड का पहला तीर्थ स्थल बन जाएगा बांदकपुर धाम। भारत में अभी सिर्फ 12 ज्योतिर्लिंग है लेकिन अब 13 वा ज्योतिर्लिंग बनने जा रहा हैं बांदकपुर।