
छह राज्यों से आएंगे 10,000 से अधिक विप्रजन,
80,000 स्क्वे. फीट में टेंट, 150 से अधिक वीआईपी रूम व कुलर की व्यवस्था
कल्पेश सोनी राजू -9977226352
खरगोन। ब्राह्मण समाज के बहुप्रतीक्षित प्रांत स्तरीय ब्रह्मोत्सव की तैयारियां भूमि पूजन के साथ बुधवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक रवि जोशी ने बताया कि ब्रह्मोत्सव का आयोजन मांगरुल रोड स्थित राहत नर्सिंग कॉलेज परिसर में किया जाएगा,जहां लगभग 8 एकड़ भूमि पर ‘ब्रह्मप्रयाग’ का निर्माण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर 80,000 वर्ग फीट में भव्य टेंट लगाया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत 16 मई की शाम श्री सत्यनारायण भगवान की कथा से होगी। इसके बाद 17 व 18 मई को विविध आयोजन होंगे। आयोजन स्थल पर आने वाले समाजजनों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए 100 से अधिक कूलर लगाए जाएंगे। बाहर से आने वाले विप्रजनों के लिए शहर की होटलों में 150 से अधिक वीआईपी रूम की व्यवस्था की गई हैं। साथ ही शहर की जंबू ब्राह्मण धर्मशाला,नार्मदीय धर्मशाला एवं गजानंद रिसॉर्ट कसरावद में भी ठहरने की व्यवस्था की गई है।मीडिया प्रभारी नीरज ठक्कर एवं अनूप तिवारी ने बताया कि आयोजन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और उत्तरप्रदेश से 10,000 से अधिक विप्रजन शामिल होंगे।आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाएं अब अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व रखता है, बल्कि समाज की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक भी बनेगा। समाज अध्यक्ष सीके पाठक एवं आयोजन समिति ने सभी ब्राह्मण समाजजनों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।इस दौरान अनिल उपाध्याय,मधुसूदन दुबे, शिव तिवारी,जितेंद्र जोशी,अंशुल पंडित,राहुल पूरे,कुबेर जोशी,राकेश राणा,ललित शुक्ला,गंगाधर जोशी,महिला अध्यक्ष रेखा त्रिवेदी,युवा अध्यक्ष महेंद्र भटोरे सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।