बदनावर में महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा की तैयारियाँ प्रारंभ

गाँव-गाँव जाकर युवा राजपूत संगठन द्वारा निमंत्रण पत्रों का वितरण

बदनावर प्रदीप पवार

बदनावर। 1 जून को प्रस्तावित महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा को लेकर बदनावर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इस भव्य आयोजन के पहले दिन आज युवा राजपूत संगठन द्वारा गांव-गांव जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। शौर्य यात्रा को जन-जन से जोड़ने के उद्देश्य से संगठन के सदस्यों ने रावदा, धामन्दा, आकोदा, लुहारी पाना, खिलेड़ी फुलेड़ी, सिलोदा पंचमुखी, कड़ोद छोटी सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर लोगों को आमंत्रित किया।

युवा राजपूत संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि यह यात्रा समाज में शौर्य, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगी। महाराणा प्रताप की गौरवगाथा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इस यात्रा के माध्यम से उसी भावना को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
युवाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, धर्मप्रेमी, और युवावर्ग के भाग लेने की संभावना है।
मुख्य आयोजन 1 जून को बदनावर में होगा, जिसमें दूर-दूर से समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस मौक पर युवा राजपूत संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर घनश्याम सिंह जी डोडिया महिपाल सिंह चावड़ा लाखन सिंह पवार हिम्मत सिंह पवार जीवन सिंह जादौन अरुण सिंह पवार जीतू बॉस नरेंद्र सिंह लखपति गोविंद सिंह पवार सोहन सिंह कनवासा आदि यह जानकारी युवा राजपूत संगठन के संरक्षक डॉक्टर गोपाल सिंह ठाकुर ने दी

jtvbharat
Author: jtvbharat