
फिरोज पठान
नानपुर/आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के तिति गांव के चौंगडिया फलिया में बीती रात एक शादी समारोह में लोग नाच रहे थे,इसी नाचने में 13 वर्षीय बालक अजय पिता मुकेश वास्कले निवासी बड़ी खट्टाली भी अपने खारी गांव के निवासी मामा पवन पिता मुकाम सिंह चौहान के पास जाकर नाचने लगा,इसी दौरान मामा पवन ने जोश जोश में अवैध देशी कट्टा निकाल लिया ओर स्टाइल में फायर करने की कोशिश करने लगा अचानक कट्टा चल गया ओर सीधा उसके भांजे अजय की खोपडी में जा लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची गई ।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अवैध कट्टा भी बरामद कर लिया है। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि मरने वाले बच्चे को नजदीक से गोली लगी इसलिए उसके सिर को छलनी करते हुए आर-पार हो गयी। एसपी ने जानकारी में बताया कि हत्या ओर अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है ।