
राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,,
विधिक साक्षरता के तहत कानूनी जानकारी के लिए चलाए जा रहे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सुगम उद्योग परिसर खेतिया में हुआ
विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुगम उद्योग पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना ने कहा कि कानून आपके अधिकारों की रक्षा करता है विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपको कानूनी सहायता मिलती सबको न्याय मिले यही प्रयास होता , कानून आपके अधिकारों की रक्षा करता है अधिकारों की रक्षा के साथ हमें हमारे कर्तव्य के पालन करने में भी कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकार, महिलाओं को उनके अधिकारों, की कानूनी जानकारी देते हुए न्यायाधीश श्रीमती खटाना ने श्रमिकों से अनुरोध किया की आप न्यायालय आए न्यायालय की कार्रवाई देखें न्याय प्राप्ति आपका अधिकार है । विधिक जागरुकता शिविर को प्रशिक्षित मध्यस्थ अभिभाषक विकास राव शितोले में भी संबोधित किया शिविर के आरंभ में सुगम परिवार की ओर से चेतन पटेल ने माननीय न्यायाधीश जी का स्वागत किया वहीं श्रमिकों ने पुष्प हार से न्यायाधीश श्रीमती खटाना का अभिनंदन किया कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा एवं संचालन प्रशिक्षित मध्यस्थ अभिभाषक नोटरी कपिल शाह ने किया एवं कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति के प्रति सुगम उद्योग के संचालक चेतन पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान श्रमिकों के साथ-साथ समाजसेवी राजेश नाहर, पैरालीगल वालंटियर पिंटू भोंसले ,बसंत पाड़वी व न्यायालयीन कर्मचारीउपस्थित रहे। श्रमिक महिलाएं अपने बीच महिला न्यायाधीश को पाकर अत्यधिक प्रसन्न दिखाई दे रही थी