
संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
अलीराजपुर 20 मई 2025 :- प्रभारी जिला प्रंबधक श्रीराम डोडवा द्वारा बताया गया कि जिले में म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत कौषल उन्नयन एवं रोजगार के क्षेत्र में कार्यदायी संस्था न्यू जिल फेशन वियर प्रा. लिमि. बदनावर द्वारा विकासखण्ड जोबट में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु डोर टु डोर केम्पेन आयोजित कर इच्छुक युवक/युवतियो की कान्उसलिंग की गई तथा विकासखण्ड जोबट से 10 युवतियो को कम्पनी में कार्य करने के लिये नियोजित किया गया है।
न्यू जिल फेशन वियर प्रा. लिमि. बदनावर रेन कोट एवं रेन वेयर तैयार करने का कार्य करते है । कपंनी में नियोजित युवतियो को मासिक रू. 13200/- वेतन एवं होस्टल सुविधा एवं भोजन की सुविधा कंपनी के ओर से उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त शासन नियम अनुसार ईपीएफ, बोनस आदि की सुविधाए भी प्रदान की जाती है।
कम्पनी प्रतिनिधि अजय परमार सेन्टर मेनेजर द्वारा बताया गया है कि कपंनी में 500-600 कर्मचारीयों की आवश्यकता होगी एवं डोर टु डोर केम्पेन आयो