“नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपियों को थाना खेतिया पुलिस ने मात्र 18 घंटे में किया गिरफ्तार”

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया
जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा जिले में महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना खेतिया में अपराध क्रमांक 95/2025, धारा 137(2), 64, 64(2)(m) भा.दं.सं. तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत एक गंभीर प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरण के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को ग्राम जाहुर के दो युवक जयवंत पवार उम्र 25 वर्ष व दिनेश ठाकुर उम्र 23 वर्ष ने अपहरण किया, जिसमें से एक आरोपी जयवंत पवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए खेतिया पुलिस ने सिर्फ 18 घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया।
खेतिया पुलिस की सफलता में निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, सउनि. बाबुलाल सोलंकी, सउनि. विक्रमसिंह किराड़े ,प्रआरक्षक राजेन्द्र बर्डे ,आरक्षक सुनील मुवेल ,आरक्षक जावेद मकरानी आरक्षक हेमंत कुशवाह की विशेष भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat