चन्देरिया में नो वां त्रिदिवसीय श्याम संकीर्तन का आगाज आज से।

शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।

आस्था मित्र मंडल चन्देरिया की नवम त्रिदिवसीय भजन संध्या में आज गुरुवार को निशान यात्रा कुमार वाटिका चन्देरिया से पैदल श्याम रथ यात्रा रेल्वे फाटक ,भेरडा रोड, मैन रोड, फैक्ट्री, रेल्वे फाटक से होती हुई सर्वोदय साधना संघ आश्रम परिसर में विषर्जन होगा। निशान यात्रा में बाबा श्याम के रथ को श्याम भक्त अपने हाथों से खींचेंगे रथ के आगे चन्देरिया के श्याम भक्त एव बाहर से पधारे हुए कलाकार नृत्य करते हुए चलेंगे। रास्ते मे बाबा का श्याम भक्तो द्वारा पूरे रास्ते स्वागत किया जाएगा। मण्डल के समस्त कार्यकर्ता इसको भव्य बनाने में दिन रात जुटे है।

jtvbharat
Author: jtvbharat