
सुनील मुनिया
धार/कुक्षी:- पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार गीतेश कुमार गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो दिनांक 22.05.2025 को थाना प्रभारी कुक्षी ने एक टीम गठित की। टीम के लगातार प्रयास से मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि निसरपुर तरफ से एक महिन्द्रा पीकप वाहन जिसमें अवैध शराब है कुक्षी तरफ आने वाली है सूचना पर टीम द्वारा बडवानी कुक्षी रोड ईट भट्टे के सामने ग्राम भवरिया में नाकाबंदी तो निसरपुर तरफ से एक महिन्द्रा पीकप आई जो पुलिस को देख कर भागे जिसे पुलिस द्वारा घेरा बन्दी कर महिन्द्रा पिकप को पकड़ा तथा उसकी तलासी लेते 120 पेटी माउन्ट 6000 कंपनी बियर, 1440.00 बल्क लीटर कीमती 331200 रुपये व महिन्द्रा पीकप कीमती 500000 रुपये कुल मश्रुका 8 लाख 31200 रुपये की मिली जिसे जप्त कर आरोपी 1. सुनिल पिता अलसिंह चौहान जाति भीलाला निवासी हनुमान बयडी फलिया ग्राम धोलखेडा, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि निलेश मालवीय, प्रधान आरक्षक नितीन कौशल, आरक्षक जितेन्द्र कुशवाह,आर. विपीन, आर. भुरसिंह, आर. बलराम सै.05 संजय बाली का विशेष योगदान रहा है।