भूरिया परिवार के बीच पहुँच मुख्यमंत्री ने वर को नोतरा एवं उपहार भेंट कर दिया आशीर्वाद

पंकज गोस्वामी
राणापुर /झाबुआ, 23 मई 2025:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ में तहसील राणापुर के ग्राम दोतड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में नोतरा समारोह में पहुँचे।
उन्होंने वर राजवीर को नोतरा एवं उपहार भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, भानु भूरिया पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर, एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उनके साथ थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat