बाग हाथो में तिरंगा थामे निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा से देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आई फिजा

रिटायर्ड सैनिकों ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

भारत माता की जय से गूंजायमान हुआ बाग

विशाल बाबा नामदेव

बाग :-जिनके लहू ने सींचा है देश का आँगन,उन शूरवीरों को समर्पित तिरंगा यात्रा मे हाथों मे तिरंगा लिए सबने कदम से कदम मिलाकर हर दिल बोले “जय हिंद” “वन्दे मातरम” से गूंजा विराट नगर बाग। बग्गी मे विराजमान पुर्व दो सैनिक और भारत माता की बनी झांकी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही।

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व बलिदान को नमन करते हुए बाग के देशभक्त और जागरूक नागरिकों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा
का आयोजन किया गया ।

बाग के सभी देशभक्त और जागरूक नागरिक के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा 22 मई गुरूवार कि शाम नगर के देशभक्त श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर से तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए विजय स्तंभ चौराहे पर पहुंची जहां मां भारती की आरती के पश्चात यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढा भी सम्ममिलि हुए ,यात्रा का जगह-जगह पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि व सम्मान देने के लिए नगर के राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, माताओं-बहनों व बच्चों विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा में भाग लेकर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ जयघोष करते हुए इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। और हमारे सुरवीरों की वीरता को किया नमन ।
फोटो संलग्न: –

jtvbharat
Author: jtvbharat